प्रिंस हैरी बने पिता, शाही परिवार में गूंजी शहजादे की किलकारी

प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्कल ने बेटे को जन्म दिया है और इसी के साथ ब्रिटेन के शाही परिवार में एक और नन्हा मेहमान शामिल हो गया है। शाही परिवार ने खुद इस बारे में जानकारी दी हालांकि फिलहाल बच्चे के नाम की घोषणा नहीं हुई है। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं। बच्चे का जन्म सुबह 5.26 (स्थानीय समय अनुसार) हुआ और उसका वजन सात पांउड और तीन औंस है।
शाही परिवार ने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट शेयर किए हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया, ‘लड़के ने जन्म लिया है।’ ट्विटर पर खुशखबरी भरा संदेश लिखा गया, ‘ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया।
बकिंघम पैलेस के अनुसार मेगन को सोमवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उस वक्त उनके साथ उनके पति प्रिंस हैरी भी थे।’
ऑस्कर विनर हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा 4 अलग-अलग लुक में आई नज़र
बकिंघम पैलेस ने अपने बयान में लिखा, ‘डचेस और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं। दंपति ने उनके जीवन की इस विशेष घड़ी में सहयोग के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है।’





