प्रशासन की रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई

रेत माफियाओं के द्वारा अवैध रेत खनन,परिवहन एवं व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसडीएम राजीव समाधिया ने अलग -अलग स्थानों से रेत से भरे तीन ट्रक जब्त कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिए और खनिज अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई करने हेतु अग्रेषित किया.

मिली जानकारी के अनुसार रत ढाई बजे मुखबिर की सूचना पर मोर्रा गांव काठन नदी से अवैध रूप से रेत भरकर सागर जा रहे ट्रक नंबर एमपी 16 एच 784 और ट्रक नंबर एमपी 16 एच 690 को , कृष्णा ढाबा पर रेत परिवहन के दस्तावेज के बगैर ट्रक नंबर एमपी 16 एच 575 को राजस्व और पुलिस अमले ने जब्त किया. बता दें कि बड़ा मलहरा पुलिस थाना के सुपुर्द तीनों ट्रकों को करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन के आरोप में कार्रवाई कर कलेक्टर कार्यालय और खनिज विभाग को प्रस्तावित की गई.

तीन वर्षीय बालिका को पोलियो जगह पिलाई जहरीली दवा

बता दें कि एसडीएम की इस कार्रवाई  से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी अवैध गतिविधियों को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया. प्रशासन की इस कार्रवाई  में आरआई , पटवारी ,एएसआई, आरक्षक और अधीनस्थ अमला मौजूद था.

Back to top button