प्रधानाध्यापिका की कोरोना से मौत, लखनऊ में इजाज के दौरान तोड़ा दम

सीतापुर। जिले के एक और कोरोना मरीज ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। यहां विकास खंड ऐलिया में तैनात एक प्रधानाध्यापिका का इलाज पिछले कुछ दिनों से लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा था।

शहर के मुहल्ला शेखसराय पटिया निवासी 47 वर्षीय महिला विकास खंड ऐलिया के पारा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात थीं। बीती आठ अगस्त को तबियत बिगड़ने पर उन्हें खैराबाद के बीसीएम हाॅस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ भेज दिया गया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान इन्हें कोरोना की पुष्टि हुई, लेकिन कहीं बेड न मिल पाने के कारण उन्हें परिजन पुनः सीतापुर जिला अस्पताल लेकर आएं।

सीतापुर में मरीज की हालत गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने उसे पुनः लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां एक निनजी अस्पताल में काफी मशक्कत के बाद उन्हें दाखिला मिला। बुधवार की देर रात उनकी लखनऊ में ही मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही जिले के शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। उनके सहकर्मियों के साथ तमाम शिक्षकों व संगठनों ने शोक जताया है।

Back to top button