प्रदेशभर में लोग मतदान करने की शपथ, चलाए गए ‘चलो वोट करें’…..

नईदुनिया द्वारा मतदान के लिए लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए चलाए गए ‘चलो वोट करें’ अभियान में लोग उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। गुरुवार सुबह भिंड में एक संवाद का आयोजन किया गया जिसमें विधायक संजीव सिंह संजू और शहर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभी ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपने सुझाव दिए। मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ भी ली। सभी ने नईदुनिया के चलो वाट करें अभियान को सराहा।

– छतरपुर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम एवं डीसेंट पब्लिक स्कूल में चलो वोट करें अभियान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका शैलजा बहन ने आश्रम में मौजूद लगभग सौ से अधिक लोगों के बीच मतदान के महत्व की जानकारी दी और सभी लोगों से दान करने की अपील की।

– दमोह में युवा मतदाताओं ने लिया वोट देने का संकल्प।

– शिवपुरी में चलो वोट करें अभियान के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए नगर के लोग।

– भोपाल के सरोजनी नायडू कन्या शासकीय स्कूल के स्टाफ ने नईदुनिया के अभियान का समर्थन किया और वोट देने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

– भोपाल के सरोजनी नायडू कन्या शासकीय स्कूल के स्टाफ ने नईदुनिया के अभियान का समर्थन किया और वोट देने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

– मंदसौर जिला पंचायत सभागृह में नईदुनिया संवाद कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला निर्वाचन स्वीप कार्यक्रम प्रभारी, शहर के प्रबुद्धजन, व्यवसायी आम नागरिक, पहली बार वोट करने जा रहे विद्यार्थी सहित लगभग 150 लोग शामिल हुए। सभी ने अपने सुझाव भी दिए।

– जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम डॉक्टर मनोज सिंह के साथ कमर्शियल इंजीनियरिंग ऑपरेटिंग मैकेनिकल विभाग के एच ओ डी व कर्मचारियों ने नईदुनिया के चलो वोट करें अभियान से जुड़कर मतदान करने और दूसरों को कराने की शपथ ली।

– टीकमगढ़ में एक और जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर मतदान करने और मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया वहीं दूसरी ओर युवाओं ने भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की शपथ ली।

– भोपाल आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने नईदुनिया चलो वोट करें अभियान का किया समर्थन।

– भोपाल एडीएम जेपी सचान ने नवदुनिया के चलो वोट करें अभियान का समर्थन किया।

– टीकमगढ़ में नईदुनिया के चलो वोट करें अभियान से जुड़े शहर के वाहन चालक और नागरिक सभी ने कहा सबसे पहले करेंगे मतदान।

Back to top button