प्रणब मुखर्जी के सम्‍मान समारोह में नहीं पहुंचे सोनिया-राहुल, बीजेपी ने कहा…

पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्‍न दिया गया है. गुरुवार को राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्‍हें राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान से नवाजा. इस समारोह में बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्‍य दलों के कई नेता मौजूद थे. लेकिन यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी इस समारोह से नदारद रहे. इस पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

चाहकर भी भारत का कुछ नहीं कर पाएगा पाकिस्तान, क्योंकि सारे…

बीजेपी नेता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस को हो क्या गया है. हमें समझ में नहीं आ रहा है. प्रणब दा किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि देश के नेता हैं. सारे पार्टी के लोग समारोह में शामिल हुए थे. लेकिन पता नहीं उन्हें (सोनिया-राहुल गांधी को) क्या हो गया है.

 

Back to top button