प्रणब दा के निधन पर बांग्लादेश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, शेख हसीना ने बताया सच्चा दोस्त

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर प्रणब दा को बांग्लादेश का सच्चा दोस्त बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।

शेख हसीना ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में प्रणब दा को बांग्लादेश का ‘सच्चा मित्र’ बताया है। उन्होंने कहा कि प्रणब दा को बांग्लादेशी लोगों का बहुत प्यार और सम्मान हासिल था। उन्हें 2013 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध सम्मान दिया गया था। बताते चलें कि शेख हसीना की प्रणव दा और उनकी दिवंगत पत्नी शुभ्रा से गहरी दोस्ती थी। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान भारत में शरण लेने पर दोनों परिवार बेहद नजदीक आ गए थे। वर्ष 2015 में शुभ्रा के निधन पर शेख हसीना दिल्ली आईं थी।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। विश्व के नेताओं ने प्रणब दा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भारत में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।
The post प्रणब दा के निधन पर बांग्लादेश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, शेख हसीना ने बताया सच्चा दोस्त appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button