फेसबुक प्रेमी के प्यार में पागल 2 बच्चों की मां ने छोड़ा अपना देश, फिर…!

नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारें में बताने को जा रहे है जिसके सम्बन्ध में जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, ब्राजील की रहने वाली मारथा और हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले अनंत दोनों की 1 साल पहले FB पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। फेसबुक प्रेमी के प्यार में पागल 2 बच्चों की मां ने छोड़ा अपना देश, फिर...!

मारथा ने अपने प्रेमी के पास भारत आने का फैसला लिया। वह शादीशुदा है और 2 बच्चों की मां है। महिला अपने पति को इस बारे में कैसे बता सकती थी। इसलिए उसने टूरिस्ट वीजा पर ब्राजील से दिल्ली आ गई और अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। उधर, मारथा घर नहीं पहुंची तो पति परेशान हो गया। उसने उसकी तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़े: अभी अभी: नोट्बंदी-GST के बाद पीएम मोदी का एक और बड़ा कदम, अब होगी…!

लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चला। इसके बाद उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जब ब्राजील पुलिस ने जांच की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि मारथा टूरिस्ट वीजा लेकर भारत गई है। ब्राजील ऐंबेसी में कॉन्टेक्ट कर उसकी लोकेशन ली गई। 

लोकेशन दिल्ली तुगलक रोड थाना एरिया की आई। वहां पर मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने तलाश शुरू की। पता चला कि मारथा साढौरा में है। गुरुवार रात दिल्ली पुलिस और ब्राजील ऐंबेसी के अधिकारी साढौरा पहुंचे और मारथा से मिले। साढौरा थाने में मारथा ने बयान दिया कि वह मर्जी से यहां आई है। 

ये भी पढ़े: 96 साल पहले मर चुकी ये लड़की अचानक झपकानें लगी अपनी पलकें, देखने वाले हो गये सन्न

रात को ही दिल्ली पुलिस और ब्राजील दूतावास के अधिकारी मारथा को अपने साथ लेकर रवाना हो गए। मारथा 14 सितंबर को दिल्ली पहुंच गई थी। दिल्ली एयरपोर्ट से अनंत उसे लेने पहुंचा था। अनंत ने बताया कि, इसके बाद वह मारथा को अपने घर ले आया। अनंत के प्यार के आगे उसकी फैमिली भी बेटे की खुशी के लिए झुक गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button