पॉलिटेक्निक एग्जाम: दिसंबर से होंगे आवेदन, फॉर्म भरते वक्त देना होगा आधार नंबर

लखनऊ. संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने इस बार आयोजित होने वाले पॉलीटेक्निक कॉलेजों के एंट्रेंस एग्जाम में कैंडीडेट्स के लिए आधार नम्बर देना कंपल्सरी कर दिया है। एंट्रेंस एग्जाम में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए परिषद ने यह कदम उठाया है। यह जानकारी संयुक्त परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने दी। वहीं, जेईईसीयूपी 2018 (यूपी पॉलिटेक्निक) आवेदन पत्र दिसंबर 2017 के तीसरे हफ्ते से जारी किया जाएगा। बता दें, 22 अप्रैल 2018 को पॉलीटेक्निक के एंट्रेंस एग्जाम होंगे।एंट्रेंस एग्जाम में कम होगी गड़बड़ियां…पॉलिटेक्निक एग्जाम: दिसंबर से होंगे आवेदन,फॉर्म भरते वक्त देना होगा आधार नंबर

– प्रदेश के निजी, अनुदानित और राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद एंट्रेंस एग्जाम कराता है। जिसके आधार पर पॉलीटेक्निक में एडमिशन होते है।
– हर साल पॉलीटेक्निक के एंट्रेंस एग्जाम में दूसरे के स्थान पर बैठकर एग्जाम देने के मामले पकड़ में आते हैं। जिसको लेकर परिषद की तैयारियों पर भी क्वेश्चन उठते रहे हैं।
– इस तरह की तमाम गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने इस बार आयोजित होने वाले एग्जाम में कैंडीडेट्स के लिए आधार नम्बर देना कंपल्सरी कर दिया है।
– अधिकारियों का मानना है कि आधार कंपल्सरी होने से दूसरे के स्थान पर बैठकर एग्जाम देना पोसिबल नहीं होगा। इससे एंट्रेंस एग्जाम में होने वाली गड़बड़ी कम होंगी।

ये भी पढ़ें: विडियो: पद्मावती के ‘घूमर’ गाने पर मुलायम की बहू ने किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

संयुक्त परीक्षा परिषद का पक्ष

– संयुक्त परीक्षा परिषद यूपी के ओएस (ऑफिस सेक्रेटरी) खुशीराम के मुताबिक़, “पॉलीटेक्निक कालेजों के एंट्रेंस एग्जाम में कैंडीडेट्स के लिए इस बार आधार नम्बर देना कंपल्सरी किया गया है। इससे एंट्रेंस एग्जाम में दूसरे के स्थान पर बैठकर एग्जाम देना पासिबल नहीं होगा। यदि कोई कैंडीडेट्स ऐसा करने को कोशिश करेगा तो उसे आसानी से पकड़ा जा सकेगा।”

Back to top button