पेरिस समझौते को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान ‘चाैंकाने वाला’- राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि पेरिस समझौते से अमेरिका को अलग करने वाला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भारत के लिए चौंकाने वाला रहा, लेकिन उन्हें विश्वास है कि अमेरिका अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा। ‘राज्य आपदा मोचन बल का क्षमता निर्माण-2017’ पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में सिंह ने कहा कि यह भारत और विश्व समुदाय के लिए चिंता का विषय है कि कोई एक देश केवल अपने हितों के बारे में सोचता है।पेरिस समझौते को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान ‘चाैंकाने वाला’- राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा, ‘‘पेरिस समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान हमारे और अंतरराष्ट्रीय समुदाय लिए स्तब्ध करने वाला रहा। मुझे भरोसा है कि अमेरिका इस फैसले के बारे में पुनर्विचार करेगा।’’ सिंह ने कहा कि यह देखना होगा कि किन हालात में अमेरिकी राष्ट्रपति ने पेरिस समझौते पर बयान दिया।

अभी-अभी: आधार कार्ड वालो के लिए सबसे बड़ी खबर, पढ़ ले वरना पछताएंगे

गत एक जून को पेरिस समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा करते हुए ट्रंप ने दावा किया था कि भारत ने ‘विदेशी सहायता के तौर पर अरबों डॉलर मिलने पर निर्भरता होने की वजह से’ इस समझौते में भागीदारी की है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को ट्रंप के बयान को खारिज करते हुए कहा था कि भारत ने किसी देश के दबाव या पैसे के लालच में इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस समझौते का हिस्सा बना रहेगा, चाहे अमेरिका इसका हिस्सा रहे या नहीं रहे।

 
Back to top button