पेट में पहुंच गया 6 फीट लंबा कीड़ा, हैरान रह गए डाॅक्टर्स

दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलीएरी साइंसेज में एक शख्स पेट दर्द की शिकायत लेकर आया लेकिन जांच में जो सामने आया वह चौंकाने वाला था। शुरुआती जांच में एनिमिया के लक्षण दिखे। लेकिन बाद में एक और रिपोर्ट सामने आई जिसमें पता लगा कि शख्स की आंत के अंदर एक कीड़ा है जो पोषक तत्वों को खा रहा है। इस वजह से एनिमिया जैसे लक्षण पैदा हुए।

पेट में पहुंच गया 6 फीट लंबा कीड़ा, हैरान रह गए डाॅक्टर्स

डॉक्टर्स ने पाया कि आंत के अंदर 6 फीट लंबा कीड़ा था। यह देख डाॅक्टर्स भी हैरान रह गए।

मिस्र की एक 36 वर्षीय महिला को वजन कम करने के इलाज के लिए शनिवार को मुंबई लाया

सीनियर डॉक्टर सीए फिलिप्स ने बताया ‘पहले यह एनिमिया का एक साधारण केस लग रहा था। उसका हीमोग्लोबिन 9.8 था। जब हमने उसकी बड़ी आंत के अंदर की जांच की तो मलाशय के पास कोई बड़ी चीज चलती देखी। इसके बाद टीम ने एंडोस्कोपी के जरिए देखा कि एक कीड़ा छोटी आंत के ऊपर हिस्से में रह रहा है। इसके बाद एक बार में ही इसे बाहर निकाल लिया। यह ध्यान रखना जरूरी था कि कीड़ा बीच में से टूट ना जाए। क्योंकि अगर ऐसा होता तो इसमें से अंडे फूटकर आंत में गिर जाते, इसके खून में घुल जाने से दिमाग में इंफेक्शन होने का भी खतरा था।’

इस पूरी प्रक्रिया में 1 घंटा 20 मिनट का समय लगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button