पेट का पुराने से भी पुराना मर्ज, जीरा और अजवाइन से पलभर में हो जाएगा दूर

पेट की समस्या ऐसी है कि हर कोई इससे परेशान रहता है। हमारी भागदौड़ भरी जीवनशैली में गैस बनने से लेकर पेट फूलने और कब्ज होने की समस्या बेहद आम हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजवाइन और जीरे के जरिए आप पुराने से पुराना पेट के मर्ज से छुटकारा पा सकते हैं।

अगर आप हर सुबह जीरे और अजवाइन का पानी पीते हैं तो आपकी पुरानी से पुरानी एसिडिटी और कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। ये ही वजह है कि जीरे और अजवाइन के पानी को पेट के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है। आप अपने घर में बेहद आसानी से अजवाइन और जीरे का पानी बना सकते हैं। आप एक लोटा पानी लें। इसमें दो चम्मच जीरा और दो चम्मच अजवाइन मिला लें। इसके बाद, इस पानी को पूरी रात छोड़ दें और सुबह उठते ही पी लें। आप इस पेय को गर्म पानी के साथ चाय के तौर पर भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कोई नहीं जानता होगा घर में कुत्ता पालने के ये लाभ, जानकर हो जाएगे हैरान

जीरे और अजवाइन के इस पानी के सेवन से आपको पेट की तमाम बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। आर्युवेद में भी जीरे और अजवाइन के कई औषधीय गुण बताए गए हैं। पेट की समस्याओं के साथ ही इस जादुई पानी से आप अपना वजन भी घटा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button