पेट्रोल पंप के मालिक ने खुद मारकर गोली की खुदकुशी

प्रसिद्ध व्यवसायी (Businessman) राकेश ग्रोवर ने गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. कारोबारी ने अपने सिर में गोली मारी है. आत्महत्या की वजह मानसिक तनाव (Mental Stress) बताया गया है. राकेश ग्रोवर मंगलवार शाम को बलियापुर स्थित अपने पेट्रोल पंप के कार्यालय में मौजूद थे. इसी दौरान उन्होंने खुद को गोली मार ली.

सिन्दरी एसडीपीओ ने बताया कि राकेश ग्रोवर ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. चुनाव को लेकर उन्हें पिस्टल को जमा कराने का नोटिस भेजा गया था. लेकिन जमा नहीं करवाए थे. आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है.
मृतक के पार्टनर आलोक अग्रवाल ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर पंप के कर्मचारी कार्यालय की तरफ दौड़े. कार्यालय अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़कर कर्मी अंदर दाखिल हुए तो राकेश को खून से लथपथ पाया. आनन- फानन में उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
करीबी दोस्त समीम वकील के मुताबिक, पैसे को लेकर राकेश ग्रोवर डिप्रेशन में थे. नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) के पास कंस्ट्रक्शन वर्क की मद में करीब 7 करोड़ 92 लाख रुपए बकाया था. पिछले एक साल से अपने बकाया पैसे के लिए धनबाद से दिल्ली भाग दौड़ कर रहे थे. कंपनी के ऊपर केस भी कर रखा था





