पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी ने दिया दिल्ली कांग्रेस मीडिया प्रमुख पद से इस्तीफा

कांग्रेस लीडर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली मीडिया प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वह कांग्रेस में बनी रहेंगी। मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर बनी कमेटियों में जगह नहीं मिलने से हैं नाराज हैं। बता दें कि शर्मिष्ठा मुखर्जी पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी हैं।
लोकसभा चुनाव में दिल्ली मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी शर्मिष्ठा की जगह रमाकांत गोस्वामी को जगह मिली है। इसी के चलते शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इस्तीफा दिया है। फिलहाल वो दिल्ली महिला मोर्चे की अध्यक्ष बनी रहेंगी





