पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी का निधन

Digvijay-Singh_57230180a676eनई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी का शुक्रवार को निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सबसे छोटी बेटी कर्णिका सिंह का दिल्ली के चिकित्सालय में निधन हो गया। दरअसल कर्णिका सिंह काफी समय से बीमार थीं।

उन्हें कैंसर था और पिछले समय से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। उन्हें अमेरिका में भी उपचार के लिए भेजा गया था। मगर इसके कुछ समय बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के मैक्स हास्पिटल, साकेत में निधन हो गया।

उल्लेखनीय है कि कर्णिका के शव को अहमदाबाद स्थित उनके ससुराल  ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि कर्णिका सिंह चार बहनों में सबसे छोटी थीं। हालांकि वे राघौगढ़ से मौजूदा विधायक जयवर्धन सिंह से बड़ी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button