पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद त‍बीयत बिगड़ने पर अस्‍पताल में भर्ती, अखिलेश ने जाना हाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शुरुआती दिनों के नेता एवं पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद की अचानक से तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमुना प्रसाद की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अस्पताल के चिकित्सकों से उनका हालचाल जाना है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अस्पताल के चिकित्सकों से कहा है कि जमुना प्रसाद जी के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाए। हर प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा उन्हें उपलब्ध कराई जाए। जिससे वह शीघ्र अतिशीघ्र स्वस्थ हो सके।
Also Read : गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई प्‍लाज्‍मा थेरेपी, दो डॉक्‍टरों ने किया दान
बांदा जिला से आने वाले वरिष्ठ समाजवादी नेता व पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने शुरुआती दौर में किसानों के लिए मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर कई आंदोलनों में भाग लिया। जमुना प्रसाद भी अपने जिले में किसानों के नेता के रूप में पहचाने जाते रहे हैं।
The post पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद त‍बीयत बिगड़ने पर अस्‍पताल में भर्ती, अखिलेश ने जाना हाल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button