पूरे देश में सुबह से दिख रहा ईद का उत्साह, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं!

पूरे देश में आज ईद का जश्न मनाया जा रहा है. दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर भोपाल के ईदगाह में ईद की नमाज अता की गई. नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई भी दी. दिल्ली के जामा मस्जिद में सुबह-सुबह नमाजियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी. देश और दुनिया में लोग एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं. इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर के लोगों को ईद की बधाई दी.
जुनैद के घर और गांव में पसरा मातम
Eid-ul-Fitr greetings! May this auspicious day further the spirit of peace and brotherhood in our society, tweets PM Narendra Modi. pic.twitter.com/LtciGNFviN
— ANI (@ANI_news) 26 June 2017
दिल्ली के जामा मस्जिद में तो सुबह से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया. बड़े, बूढ़े-बच्चे सभी नए-नए कपड़े पहन कर मस्जिद पहुंचे. बच्चों में ईद को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह है. ईद की पवित्र नमाज के बाद उन्हें ना सिर्फ ढ़ेर सारे लजीज पकवानों का इंतजार रहता है बल्कि ईदी की भी चाहत रहती है.
I wish our brothers, sisters and dear kids of Kashmir a very happy Eid from the bottom of my heart: Home Minister Rajnath Singh #Eid pic.twitter.com/T0H5x6vW7S
— ANI (@ANI_news) 26 June 2017
दिल्ली में तैयारियां जोरों पर
ईद की खातिर पुरानी दिल्ली समेत दिल्ली के अन्य इलाकों में इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं. क्या घर क्या गलियां सभी जगह इसकी झलक देखने को मिल रही है. खासकर पुरानी दिल्ली की गलियों का नजारा देखने लायक है.
जमकर हुई खरीददारी
रविवार शाम जामा मस्जिद का पूरा पूरा इलाका मेले में तब्दील हो गया. बाजार पूरे उफान पर रहा. कहीं लोग ईद की नमाज अता करने के लिए रंग बिरंगी टोपियां खरीद रहे थे तो कोई कुर्तों की खरीदारी में जुटा था. हर कोई यह सुनिश्चित करने में लगा था कि किसी तरह भी ईद के स्वागत में कोई कमी न रह जाए.
आ गई ईद
महीने भर के रोजे रखने के बाद ईनाम के तौर पर आई है ईद. चाहे गहनों की दुकान हो या फिर कपड़ों की हर जगह जगह दुकानदार महिलाओं से घिरे दिखे. चांद दिखने के साथ ही खरीदारी का दौर देर रात तक चला.
रातभर गुलजार रहे बाजार
जामा मस्जिद, चितली कब्र, मटिया महल, चूड़ीलवालान, तिराहा बैरम खान, अमहद खां बाजार पूरी रातभर गुलजार रहे. ईद की रौनक के चलते पूरा इलाका रौशन रहा. बाजार समेत पुरानी दिल्ली के बाजारों में हर समय ग्राहकों की भीड़ लगी रही.
बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह





