पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है हरियाणा की ये 5 जगहें, आश्चर्य में डाल देगी यहां की खूबसूरती

अगर आपको लगता है कि हरियाणा की पहचान सिर्फ वहां की खड़ी बोली के लिए है तो आप गलत हैं। हरियाणा न सिर्फ खेलों में अव्वल है बल्कि ये शहर अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। हास्य की बात करें तो पूरे हरियाणा में हास्य कूट-कूट कर भरा हुआ है। बस आपको यहां की जुंबा के हास्य को समझने भर की देरी है। यहां हम आपको हरियाणा के उन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में बता रहे हैं जो बेहद खूबसूरत हैं।

हरियाणा के बारे में कहा जाता है कि यह वह जगह हैं जहां महर्षी वेद व्यास ने महाभारत की रचना की थी। धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों ही दृष्टियों से हरियाणा का बेहद महत्व है। यहीं वो जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था और कर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला था।
हरियाणा में आप कुरुक्षेत्र घूम सकते हैं। यह एक धार्मिक स्थल है जहां महाभारत का युद्ध हुआ था। ये ही वो जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टियों से बेहद महत्व है। बड़ी तादाद में पर्यटक कुरुक्षेत्र देखने आते हैं। कुरुक्षेत्र में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। यहां आप बिरला मंदिर, श्रीकृष्ण म्यूजियम और धरोहर हरियामा म्यूजियम देख सकते हैं।
आप हरियाणा में अंबाला की सैर कर सकते हैं। अंबाला हरियाणा का सबसे पुराना शहर है। अंबाला में आप शीशगंज गुरुद्वारा, गुरुद्वारा मंजी साहब और दूसरे पर्यटक स्थलों को घूम सकते हैं।
इसके अलावा आप चंडीगढ़ की सैर कर सकते हैं। यहां आपको घूमने के लिए बहुत-सी जगहें मिलेंगी। चंडीगढ़ बहुत खूबसूरत शहर है जहां आपको हर लेटेस्ट फैशनल से लेकर लजीज खाना हर कुछ मिलेगा। आप अपनी शॉर्ट ट्रिप में चंडीगढ़ में रोज गार्डन, सुखना झील, रॉक गार्डन और पिंजौर गार्डन घूम सकते हैं।रोज गार्डन की सैर कर सकते हैं। यह गार्डन 1967 में जाकिर रोज गार्डन के नाम से स्थापित हुआ था यह एशिया का सबसे बड़ा गुलाबों का गार्डन है। रोज गार्डन 17 एकड़ में फैला हुआ है। यहां हर प्रकार के गुलाब की प्रजातियां हैं। आप इस खूबसूरत रोज गार्डन की सैर जरूर करें।