दिल्ली में पुलिस हेडक्वार्टर से कुछ दूर पर हुई महिला पत्रकार से छेड़छाड़

पुलिस मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर सोमवार 13 नवंबर को महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले का सीसीटीवी वायरल होने के बाद आज दिल्ली पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली में पुलिस हेडक्वार्टर से कुछ दूर पर हुई महिला पत्रकार से छेड़छाड़जब पीड़िता ने विरोध किया था तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जो अब वायरल हो चुकी है। घटना के चार दिन बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने मामले की लिखित में शिकायत दी थी।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक अंग्रेजी दैनिक में वरिष्ठ पत्रकार है। आईटीओ पर उसका दफ्तर है। सोमवार रात को काम समाप्त करने के बाद वह ग्रेटर कैलाश स्थित घर जाने के लिए दफ्तर से निकली।

शोर मचाने पर आरोपी सीढ़ियां चढ़कर भाग गया, देखें वीड‌ियो

आईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 पर पहुंचकर नीचे जाने के लिए सीढ़ियां उतर रही थी। इसी दौरान एक शख्स ने पीड़िता को धक्का मारा।

शुरूआत में पीड़िता ने इसे नजरअंदाज कर दिया। लेकिन आरोपी दोबारा बदसलूकी करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी सीढ़ियां चढ़कर भाग गया।

पीड़िता ने मामले की सूचना अपने सहयोगियों को दी। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

Back to top button