पुलिस हिरासत में राहुल गाँधी की काफी मशक्कत के बाद मिली जमानत

मध्यप्रदेश की सीमा में घुसने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नीमच पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर की मशक्कत के बाद राहुल गांधी को जमानत दे दी गई । इसके बाद वे उदयपुर रवाना हो गए। राहुल बाद में किसानों के परिजनों से मिले। नीमच की सीमा से 18 किलोमीटर दूर राजस्थान में राहुल गांधी को मृतक के परिजनों से मिलाया गया।

सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश की चुनौती, अब दो साल में पूरा करेंगे ये बड़ा काम

पुलिस हिरासत में राहुल गाँधी की काफी मशक्कत के बाद मिली जमानत

Uttar Pradesh UPMSP Class 10th, 12th board results 2017: आ गया रिजल्ट

राहुल ने उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। प्रशासन से अनुमति के बाद राहुल को परिजनों से मिलने दिया गया।यह मुलाकात ग्राम डिनवा में हुई। उन्होंने किसानों से कहा आप अपनी दिक्?कत बताइये हम आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं। राहुल गांधी इससे पहले बाइक से मंदसौर जाने की कोशिश कर रहे थे और पुलिस को चकमा देकर 2 किमी अंदर तक आ गए थे। जेल वाहन से उन्हें विक्रम गेस्ट हाउस में बनाई गए अस्थाई जेल ले जाया गया। इनके साथ कमलनाथ, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह और शरद यादव को भी हिरासत में लिया । इस दौरान राहुल की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। उनके साथ मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा रोके जाने का विरोध किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मैं सिर्फ किसानों के परिवारों से मिलना चाहता था, उनकी बात सुनना चाहता था। कोई कारण नहीं दिया बस कहा कि गिरफ्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा मोदीजी किसानों का कर्ज नहीं माफ कर सकते, सही रेट और बोनस नहीं दे सकते, मुआवजा नहीं दे सकते, सिर्फ किसान को गोली दे सकते हैं।
इस बीच मंदसौर में मृत किसानों के परिजनों को लेकर कांग्रेस नेता विक्रम गेस्ट हाउस पहुंचे और उन्हें राहुल गांधी से मिलने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद प्रशासन और पुलिस ने उन्हें अंदर जाने की इजाजत दे दी। जिसके बाद वे कांग्रेस उपाध्यक्ष से मिलने विक्रम गेस्ट हाउस में पहुंचे।

बता दें कि एसपीजी ने जेल के वाहन में राहुल गांधी को गेस्ट हाउस ले जाने पर आपत्ति ली, उनका कहना था कि राहुल की जान को खतरा हो सकता है। लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी। कमलनाथ ने कहा कि हम यहां राजनीति करने नहीं आए थे, केवल मृत किसानों के परिवारों से मिलना चाहते थे। लेकिन बिना बताए गिरफ्तार कर लिया। जेडीयू के शरद यादव की भी पुलिस से झड़प हो गई, उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा में सांसद हूं, बिना कारण बताए आप लोग मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकते।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार इसके पहले इंदौर होकर मंदसौर जाने की अनुमति न मिलने के बाद कांग्रेस ने राहुल गांधी को चार्टेड प्लेन से सीधे मंदसौर या फिर नीमच हवाई पट्टी पर ले जाने की योजना बनाई गई थी। इस दौरान प्लेन को नीमच या मंदसौर हवाई पट्टी पर लैंड करने की अनुमति मांगी गई, जो काफी कोशिश के बाद भी नहीं मिली।

Back to top button