पुलिस मुठभेड़ में युवक घायल, किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने का है आरोपी

मेरठ। जनपद के जानी थाना क्षेत्र में दुकान में किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के दौरान उसे अधमरा करने वाले आरोपी की सोमवार की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक़ जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी सोमवार को अपने पड़ोस में किराने की दुकान करने वाले मुनीर की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि इस दौरान मुनीर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मुनीर ने किशोरी को जमकर पीटा। अधमरी होने पर आरोपित उसे दुकान के काउंटर में बंद करके फरार हो गया। घायल किशोरी को मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
किशोरी के परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस लगातार आरोपित की तलाश में दबिश दे रही थी। थाना प्रभारी ऋषि पाल सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात आरोपी मुनीर को नहर की पटरी के निकट दबोचने का प्रयास किया गया, जिस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुनीर पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
आरोपी मुनीर के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुनीर पर दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
The post पुलिस मुठभेड़ में युवक घायल, किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने का है आरोपी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button