पुलिस ने महिला की हत्या का किया राजफाश, एक आरोपित गिरफ्तार

लगभग तीन माह पूर्व महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के राजफाश का दावा करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल दो आरोपित अभी भी फरार हैं।

DJLBdMX¹FF±FFZIY ±FF³FZ ¸FZÔ ´F¼d»FÀF d¦FSµ°F ¸FZÔ W°¹FFSFZd´F°F

थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर ने बताया कि मृतका राजकुमारी पत्नी प्रमोद का खेत ग्राम मजगवा निवासी अरविद पांडेय के बगल में स्थित है। खेत तक कोई साधन ले जाने के लिए रास्ता नहीं है। एक बार अरविद पक्ष के लोग महिला के खेत में लगी फसल से ट्रैक्टर लेकर चले गए थे। इस पर उसने एतराज जताया था। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई थी। इसी रंजिश को लेकर गत 31 जुलाई को राजकुमारी की खेत में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई। पीड़ित ससुर ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने छानबीन के बाद घटना का राजफाश करने का दावा किया। बताया कि आरोपित सुरेंद्र पांडेय निवासी ग्राम मझगवा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रामप्रसाद पांडेय की हत्या का भी आरोपित है। इसमें उसे न्यायालय से सजा भी हो गई है। वह जमानत पर छूटने के बाद घटना को अंजाम दिया।

Back to top button