पुलिस अफसरों से नाराज दिखे CM योगी जनता दर्शन में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में चार सौ से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं। हमेशा की तरह जनता दर्शन में पुलिस से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही, जिसे लेकर वह अफसरों पर नाराज दिखे।

कई फरियादियों का प्रार्थना पत्र तो मुख्यमंत्री ने मौके पर सीधे एडीजी रेंज जयनारायण सिंह और एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता के हाथ में सौंपा और उसके त्वरित निस्तारण को लेकर चेतावनी भी दी। राजस्व से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए उन्होंने कमिश्नर जयंत नार्लिकर और जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन को निर्देशित किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री की सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। गुरु गोरक्षनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया, कुछ समय गोशाला में गायों के साथ गुजारा। करीब सवा सात बजे वह ङ्क्षहदू सेवाश्रम पहुंचे, जहां तड़के से ही गोरखपुर और आसपास फरियादी अपनी समस्या सीधे मुख्यमंत्री से कहने के लिए इंतजार कर रहे थे।

Back to top button