बेटे ने अपनी ही मां के साथ किया यौन शोषण

 मां-बेटे का रिश्ता सबसे पवित्र होता है लेकिन पुणे में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इसे शर्मसार कर दिया है। जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी ही मां के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : शादी के बाद सेक्स की ये 10 सच्चाईयां, जानकर रह जायेंगे दंग !

 बेटे ने अपनी ही मां के साथ किया यौन शोषण

जानकारी के अनुसार 39 साल के एक शख्स पर उसकी मां ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। रविवार को 58 वर्षीय महिला ने बिबवेवाड़ी पुलिस स्टेशन में बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। महिला ने बताया बेटे ने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला हर दिन की तरह अपने बेटे के लिए खाना बना रही थी।

बेटा पेशे से ड्राइवर है वो रात करीब 8:30 बजे जब घर आया तो वो शराब के नशे में पूरी तरह से धुत था। घर आने के तुरंत बाद वो महिला के सामने आ कर खड़ा हो गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। बेटे की इस हरकत से महिला पूरी तरह से सकते मे आ गई और उसे घर में बंद कर फौरन पुलिस स्टेशन पहुंच गई।

महिला की शिकायत के फौरन बाद पुलिस शख्स को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची, जहां वो बेसुद हालत में था। मामले की जांच रहे बीबीवेवाड़ी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक जयवंत जाधव ने बताया, ‘हमने जब उस शख्स से घटना के बारे में पूछा तो उसे कुछ भी याद नहीं आया। उसने कहा कि मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नही था जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। ज्यादा नशे के चलते मुझसे ऐसी गलती हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की 15 साल पहले शादी हो गई थी। उसके दो बच्चे भी हैं लेकिन दो साथ पहले ही इस शख्स के खराब बर्ताव के चलते उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। यह हर रोज शराब पीकर घर में तमाशा करता है। फिलहाल आरोपी को 14 दिन की मजिस्ट्रियल हिरासत में भेज दिया गया है।

Back to top button