पुणे का “खंडाला” घूमने जाने का बेहतरीन जगह …

कुछ ही दिन बाद विंटर हॉलिडे शुरू होने वाला है लोगो का सबसे बड़ा ये टेंशन होता है की आखिर जाये कहाँ छुट्टियां मनाने और कुछ शांतिपूर्ण लम्हें बिताने के लिए सबसे सर्वोत्तम जगह है पुणे का “खंडाला” (Khandala) हिल स्टेशन। खंडाला, लोनावला से करीब तीन किलोमीटर दूर, भोर घाटी के अंत में बसा हुआ है। खंडाला का इतिहास अपने उपनिवेश होने की निशानियां आज भी संभाले हुए है। यहाँ स्थित ऐतिहासिक इमारतें मराठों, पेशवाओं और ब्रिटिशों के अधीन रहने की दास्ताँ बयाँ करती हैं। 

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर, हरी-भरी पहाड़ियों, घाटियों, झीलों और जलप्रपातों के कारण यह हिल स्टेशन काफी प्रसिद्ध है। सुंदरता और ऐतिहासिक इमारतों के अलावा स्वादिष्ट खाना और यहाँ का प्रसिद्ध “हॉट केक” (Hot Cake) इसे सम्पूर्ण पर्यटन योग्य स्थल बनाते हैं।

यहाँ स्थित ईसा पूर्व बने गुफा मंदिर पर्यटकों को अचंभित कर देते हैं। ट्रैकिंग और फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए यह स्थान किसी खजाने से कम नहीं।

खंडाला का इतिहास

खंडाला के इतिहास से संबंधित अधिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन एक तथ्य के अनुसार ब्रिटिश अधिकारियों से पूर्व इस शहर पर महान मराठा छत्रपति शिवाजी और पेशवाओं ने शासन किया था। 1947 के बाद पुणे के साथ- साथ खंडाला ने भी विकास की राह पर चला है। 

खंडाला की सामान्य जानकारी

राज्य – महाराष्ट्र

स्थानीय भाषाएँ – मराठी, अंग्रेज़ी, हिन्दी और गुजराती

स्थानीय परिवहन – ऑटो रिक्शा, कैब, बस, रिक्शा और टैक्सी

पहनावा – यहाँ की महिलाएं पैठानी साड़ी और नौवारी साड़ी पहनती हैं। पैठानी साड़ी शुद्ध सिल्क और सुनहरे धागे (जरी) से बनी होती है। यह साड़ी अधिकतर भड़किले (Bright) रंग की होती हैं, जबकि पुणे के स्थानीय पुरुष धोती- कुर्ता और पगड़ी पहनते हैं जिसे फेटा कहते हैं। लेकिन समय के अनुसार यहाँ का पहनावा बदल रहा है पारंपरिक कपड़ो के बजाय युवा जींस टी-शर्ट, शर्ट आदि पहनते हैं। 

खान-पान– एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन होने के नाते आपको यहाँ कई रेस्टॉरेंट्स और होटल मिलेंगे जहाँ नॉर्थ-इंडियन, साऊथ इंडियन, चाइनीज़, इटैलियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजन मिल जाएँगे। इसके अलावा यहाँ का लोकप्रिय व्यंजन हॉट केक खाना बिलकुल न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button