पीरियड्स के दिनों में सौफ की चाय से पाए राहत, और जानें इसके फायदे

सौंफ के दानों का सेवन कर हम अपने मुंह को फ्रेश करते हैं. इसके अलावा कई और लाभ भी होते हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे. इसकी तासीर ठंडी होती है जो आपके मुंह को भी फ्रेश रखती है. लेकिन क्या आप इस बात को जानती हैं कि सौंफ की चाय भी बनती है जो कि कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करती है. जी हाँ, आज हम आपको सौंफ की चाय के बारे में बताने जा रहे हैं को आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी  है.

* महिलाओं के स्वास्थ्य: सौंफ की चाय से शरीर का इस्ट्रोजन बढ़ता है, जिससे महिलाओं के हार्मोन में होने वाली किसी भी तरह की गड़बड़ी दूर हो जाती है. इसी के साथ यह पीरियड्स में होने वाले पेट दर्द से भी राहत दिलाती है.

* पाचन क्रिया: सौंफ की इस चाय को पीने से पेट में गैस नहीं बनती हैं और डायरिया और पेट दर्द जैसी समस्या में भी आसानी से राहत मिल जाता है.

* पेट के कीड़े: सौंफ की चाय का सेवन करके पेट में एसिड लेवल कम हो जाता है, इससे आंतों में होने वाले बैक्टीरिया और कीड़े भी खत्म हो जाते हैं.

* रक्त को करें साफ: इस चाय का सेवन करके आप जॉन्डिस के खतरे को कम कर सकती हैं. इसी के साथ यह किडनी के कार्य को तेज करके हमारे खून को साफ करती है.

* गठिया में फायदेमंद: इस चाय का सेवन करके आप आसानी से अपने जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत पा सकती हैं, इससे आपको जल्द आराम मिलता है.

* आंखों के लिए: रातभर ठीक से ना सोने से हमारी आंखों में सूजन हो जाती है, इसके लिए आप सौंफ की चाय बनाए और फिर रूई इसमें डुबोकर अपनी आंखों को 10 मिनट के लिए सेंके.

Back to top button