पीएम मोदी शहंशाह नहीं, प्रधान सेवक हैं: रविशंकर प्रसाद

ravi-shankar-prasad-01-06-2016-1464753759_storyimageकेंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पीएम नरेंद्र मोदी को शहंशाह बताने वाली टिप्पणी को खारिज करते कहा कि वे तो स्वयं को पहले दिन से ही जनता का प्रधान सेवक कहते हैं।
 
प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि आपको याद होगा प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए पद संभालने के पहले ही दिन स्पष्ट कर दिया था कि वह देश के प्रधानमंत्री जरूर बन गए हैं किंतु असल में वे जनता के लिए प्रथम सेवक ही हैं और उन्होंने यही संदेश हमें भी दिया है। 

उन्होंने कहा, इसके अनुसार मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि वे (प्रधानमंत्री) प्रथम सेवक हैं और हम सब (मंत्रिमण्डलीय सहयोगी) छोटे सेवक हैं। 

उन्होंने कहा, यह तो कांग्रेस के लोगों को सोचना चाहिए कि जहां एक परिवार के आगे सब नतमस्तक हो जाते हैं।

गौरतलब है कि रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे जश्न (विकास पर्व) को अवांछित बताते हुए कहा था कि उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि वे एक प्रधानमंत्री हैं, कोई शहंशाह नहीं, जो इस प्रकार से जश्न मना रहे हैं। ऐसा तो पहले कभी नहीं देखा गया। वो भी तब जब देश में गरीबी है, सूखा है और किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

 
Back to top button