पीएम मोदी को पुर्तगाल के पीएम ने भेंट में दी रोनाल्डो की जर्सी

एक सप्ताह की भारत यात्रा पर आए पुर्तगाल के पीएम एंटोनियो कोस्टा ने शनिवार को नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्होंने मोदी को मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी उपहार में दी.बता दें कि दोनों देशों के बीच 6 समझौते हुए.

बड़ी खुशखबरी: बनेगी दुनिया की अनोखी सड़क, जो पैदा करेगी बिजली, चकम उठेगा पूरा शहर

दिल्ली में भारत-पुर्तगाल की संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा आपका और आपके डेलिगेट्स का स्वागत करके मुझे गर्व महसूस हो रहा है.मैं कृतज्ञ हूं कि प्रवासी भारतीय दिवस पर आपने हमारा मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण स्वीकार किया. इसके साथ ही पीएम ने संयुक्त राष्ट्र परिषद में भारत कि स्थाई सदस्यता के लिए पुर्तगाल द्वारा किये गए समर्थन के प्रति शुक्रिया भी अदा किया.इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग समेत 6 MoU पर दस्तखत हुए हैं.कोस्टा ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात की.

गौरतलब है कि पुर्तगाल के राष्ट्रपति एंटोनियो कोस्टा भारतीय मूल के हैं. उनके कई रिश्तेदार गोवा के मडगांव में रहते हैं.परिवार में बाबुश के नाम से पुकारे जाने वाले एंटोनियो कोस्टा के पिता ओर्लांदो द कोस्टा मशहूर उपन्यासकार थे.उन्होंने रवीन्द्रनाथ टैगोर पर भी एक लेख लिखा था.14 वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि कोस्टा ही हैं.

Back to top button