पीएम मोदी के भाई प्रहलाद की पत्नी भगवती बेन का 55 साल की उम्र में निधन, पिछले काफी समय से थी बीमार…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी भगवती बेन का 55 साल की उम्र में बुधवार निधन हो गया. उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ. भगवती बेन पिछले काफी समय से बीमार थीं और अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती थीं. भगवती बेन का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा.
भगवती बेन पिछले कुछ वक्त से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में ट्रीटमेंट ले रही थीं. उन्हें बीपी, किडनी, डायबिटीज़ से जुड़ी दिक्कत थी, इसी वजह से उन्हें पैरालेसिस हो गया था.
बड़ी खबर: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों का बड़ा हमला, शहीद हुए 15 कमांडो
प्रहलाद मोदी अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह गुजरात में फेयर प्राइस शॉप्स एंड केरोसिन होल्डर एसोसिएशन के प्रमुख हैं. हाल ही में उन्होंने गुजरात सरकार के खिलाफ आंदोलन भी किया था.
आपको बता दें कि राजनीति में आने से काफी समय पहले ही नरेंद्र मोदी ने अपने परिवार को छोड़ दिया था. ऐसे में उनका अपने परिवार में काफी कम सदस्यों से ही संपर्क रहा है. हालांकि, समय-समय पर वह अपनी मां हीरा बेन से मुलाकात करने घर जाते रहे हैं.
पांच भाइयों में नरेंद्र मोदी से बड़े भाई सोमा मोदी, अमृत मोदी हैं. तीसरे नबंर पर नरेंद्र मोदी और उनके बाद प्रहलाद मोदी और फिर पंकज मोदी हैं.पांच भाइयों के अलावा एक बहन वासंती बेन हैं.
नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन अहमदाबाद में अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं. पीएम मोदी अक्सर अपनी मां से मिलने उनके ही घर जाते हैं. हाल ही में जब प्रधानमंत्री गुजरात में वोट डालने गए थे, तब भी वह अपनी मां से मिलने गए थे.





