पीएम मोदी के खिलाफ रचे जा रहे षडयन्त्रों के नाश के लिए किया जा रहा महायज्ञ

अयोध्या । 16 दिवसीय त्रैलोक्य विजयश्री महायज्ञ में पीएम मोदी के विरुद्ध रचे जा रहे षडयंत्रों का शमन कर षडयन्त्रकारियों के समूलनाश की प्रार्थना की जा रही हैl रामादल अध्यक्ष पंडित कल्किराम के अनुसार भगवान श्रीहरि विष्णु की परम वैष्णवी शक्ति माता बगलामुखी जी के विराट विध्वंसक स्वरूप का आवाह्न करते हुए प्रधानमंत्री के प्रयासों की सफलता को लेकर गणेश चतुर्थी पर 1200कमल पुष्पों से विशिष्ट यज्ञाहुति दी गई।
ये भी पढ़े- मुख्तार गैंग को असलहे और कारतूस की सप्लाई करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
भारतीय सीमा पर चीन की धृष्टता को गम्भीरता से लेते हुए 2 सितम्बर पूर्णिमा से ही शुरू आध्यात्मिक अनुसन्धान में सोशल डिस्टेन्श का ध्यान रखते हुए पौराणिक पीठ देवकाली एवं टेढीयतीश्वरनाथ महादेवजी के सानिध्य में मन्त्र जप एव रामादल मुख्यालय पर यज्ञाहुति का कर्म निरन्तर संचालित है।
The post पीएम मोदी के खिलाफ रचे जा रहे षडयन्त्रों के नाश के लिए किया जा रहा महायज्ञ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button