पीएम मोदी के कूटनीति की बड़ी जीत, 3 देशों ने किया #SAARC समिट का #boycott

पीएम मोदी के कूटनीति की बड़ी जीत हुई | उरी में अटैक कर के पाकिस्तान को उसकी गलती का अहसास अब होगा क्योंकि नवम्बर में होने वाली #SAARC समिट को भारत के साथ-साथ तीन और देशों ने बायकॉट #boycott कर दिया है| इस्लामाबाद में नवंबर में होने वाले सार्क सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी हिस्सा नहीं लेंगे. विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में पीएम के लिए पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेना संभव नहीं होगा. सार्क सम्मेलन 9-10 नवंबर को इस्लामाबाद में होना है.

पीएम मोदी के कूटनीति की बड़ी जीत, 3 देशों ने किया #SAARC समिट का #boycott

#SAARC समिट का #boycott के लिए नेपाल को भेजा संदेश

विदेश मंत्रालय की तरफ से इस बारे में अभी सार्क की अध्‍यक्षता कर रहे नेपाल को संदेश भेज दिया गया है. संदेश में कहा गया है कि क्षेत्र में बढ़ रहे सीमा पार के आतंकवादी हमले और भारतीय राज्यों के आंतरिक मामलों में एक देश की दखलंदाजी की वजह से सफल सार्क सम्मेलन नहीं हो सकता.

 

अफगान, बांग्लादेश और भूटान भी नहीं लेंगे हिस्सा

एएनआई के सूत्रों की मानें, तो सार्क सम्मेलन में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं. उरी हमले के बाद इन देशों के सार्क सम्मेलन में हिस्सा न लेने को लेकर पहले भी अटकलें लगाई जा चुकी हैं. हालांकि इन तीनाें देशों की तरफ से अभी तक कोई अाधिकारिक बयान नहीं आया है.

 

 

Back to top button