पीएम मोदी का सबसे बड़ा दीवाना, अपने खून से बनाई पीएम मोदी की “पेंटिंग”

देश में पीएम मोदी के दीवानों की कमी नही है। कोई उनके द्वारा लिए गए निर्णयों पर मरता है। तो कोई उनकी सादगी पर मरता है। वैसे एक बात साफ़ है की जितने लोग मोदी का विरोध करते हैं। उससे कहीं ज्यादा लोग मोदी को पसंद करते हैं। अक्सर हमने खबरों में सुना और देखा है की कोई फैन अपने चहेते हीरो के लिए अपने खून से भरा खत लिखता है तो कोई टैटू बनवा लेता है।
बड़ी खुशखबरी: पेट्रोल पम्प संचालको ने वापस लिया कार्ड से पेमेंट न लेने का फैसला
लेकिन जरा आप मोदी के चाहने वाले से मिलिए। इस शख्स ने तो अपने खून से एक युवा ने पीएम मोदी की अपने खून से पेंटिंग बना डाली। मामला बागपत का है जहां पर नितिन त्यागी नामक एक शख्स ने अपने खून से पेंटिंग बनाई है। पेंटिंग के शौकीन नितिन त्यागी ने इस पेंटिंग को बनानें से पहले सिरिंज से अपने शरीर का खून निकलवाया और फिर उससे पेंटिंग में रंग भरे।
वैसे तो नितिन को बचपन से पेंटिंग बनाने का शौख है। बचपन में नितिन पेन्सिल का महात्मा गांधी और नेहरु समेत बॉलीवुड के बिग बी तक की पेंटिंग बना चुके हैं। लेकिन अपने जीवन में उन्होंने पहली बार उन्होंने खून से पीएम मोदी की तस्वीर बनाई है। फिलहाल इस पेंटिंग को नितिन खुद पीएम मोदी को देना चाहतें हैं। फिलहाल इस तरह की दीवानगी अपने आप में बड़ी अनोखी है। लेकिन इस तरह की हरकत जानलेवा भी कभी कभी साबित होती है।





