पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से हुआ प्रारम्भ, पढ़े पूरी खबर

पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारम्भ हो गई है। शुरुआत पहले 556 डाक मत पत्रों की गणना से हुई । वहीं तीन चक्रों की कांउटिंग का परिणाम सामने आ चुका है। जिसमें भााजपा ने 450 वोटों के साथ बढ़त बनाई है। पहले चक्र की गणना में भाजपा जहां 2405 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए थी वहीं कांग्रेस 2317 वोटों के साथ आगे बढ़ रही थी। जबकि सपा को 76 और नोटा के 68 वोट पड़े मिले।
पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनावों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत, कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी और सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट के बीच मुकाबला है। विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत 105117 मतदाताओं में से 50191 मतदाताओं ने मतदान किया है। मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में चल रही है। इसके के लिए कुल 14 टेबल लगाए गए हैं। रिजर्व सहित कुल 69 कर्मचारी मतगणना के लिए रखे गए हैं। ईटीपीबीएस सॉफ्टवेयर को काउंटिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उम्मीद है कि मध्याह्न 12 बजे स्थिति काफी स्पष्ट हो जाएगी।