नए पार्षदों को पहचानने की चुनौती, पार्षदों को दिए जाएंगे बैच

दिल्ली की तीनों एमसीडी में बीजेपी ने पुराने पार्षदों का टिकट काटकर नए चेहरो को मैदान में उतारा और उसका फायदा बीजेपी को तीनो एमसीडी जीत कर मिला लेकिन नए पार्षदों के आने से अब सिविक सेंटर में काम करने वालो के सामने है उनको पहचानने की चुनौती आ रही है.पार्षदों को दिए जाएंगे बैच

बीजेपी ने जहां सारे नए लोगो को टिकट दिया तो वहीं आम आदमी पार्टी ने भी पहली बार एमसीडी चुनाव लड़ा जिससे इस बार एमसीडी में पहले से कहीं ज्यादा नए पार्षद सदन में होंगे.

जाहिर है ऐसे में सिविक सेंटर के स्टाफ को उन्हें पहचानने की दिक्कत होगी. अब एमसीडी ने इसका ऐसा तरीका निकाला है जो एमसीडी के इतिहास में पहले कभी नही अपनाया गया है. जी हां, नार्थ एमसीडी अब सभी पार्षदों को बैच देने जा रही है जिसपे पार्षद का नाम लिखा होगा.

MCD के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक योगेंद्र सिंह मान के मुताबिक निगम पहली बार पार्षदों को बैच दे रहा है ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके. आपको बता दें कि कई बार सिविक सेंटर में पार्षदों के साथ उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी बेधड़क घुस जाते हैं. इस बार निगम का स्टाफ पार्षदों और समर्थको में अंतर कर पाये उसके लिए नेम प्लेट दी जा रही है.

यह भी पढ़े:  छात्र हिंदी में दे सकेंगे इंजीनियरिंग की परीक्षा, ऐसा होगा पहली बार…

सिविक सेंटर में काम करने वाले गार्ड्स और लिफ्टमैन को अब पार्षदों को पहचानने में आसानी होगी और विवादों से भी बचा जा सकेगा.

आपको बता दें कि फिलहाल ये प्रयोग नार्थ एमसीडी में किया जा रहा है और आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में इसकी रिहर्सल भी हो जाएगी क्योंकि आज नए पार्षदों के साथ उनके परिवार के लोग भी बड़ी संख्या में आएंगे और ऐसे में सिर्फ नेम प्लेट या आई कार्ड वाले पार्षद ही सदन के भीतर जा पाएंगे.

Back to top button