पारिवारिक झगड़े में व्हाट्सएप के नीले रंग के डबल टिक को माना सबूत…

 जब आप व्‍हाट्सअप पर कोई मैसेज पढ़ते हैं तो ब्‍लू कलर का डबल टिक नजर आने लगता है। इसका मतलब होता है कि आपने वह मैसेज पढ़ लिया और आप इससे इंकार नहीं कर सकते कि आपने उसे पढ़ा नहीं। यहां तक कि अदालत में भी नहीं, क्‍योंकि अब इसे भी सबूत के तौर पर इस्‍तेमाल किया जा सकता है। जी हां, ऐसा एक मामला सामने आया है, जिसमें दिल्‍ली कोर्ट ने इसे सबूत के तौर पर स्‍वीकार किया है। चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं।व्हाट्सएप के नीले रंग के डबल टिक को माना सबूत

दरअसल, एक पारिवारिक विवाद को लेकर एक शख्‍स ने अपनी बहू, उसके माता-पिता और एक दोस्‍त को व्‍हाट्सएप पर नोटिस भेजा था। जब उन्‍होंने अपने फोन में इसे देख लिया तो ब्‍लू कलर के डबल टिक नजर आने लगे। इसके बाद ससुर ने टिक के साथ पूरे मैसेज का स्‍क्रीन शॉट लिया और उसका प्रिंट आउट निकलवा कर कोर्ट में बतौर सबूत पेश कर दिया। वहीं रोहिणी कोर्ट के सीनियर सिविल जज कम रेंट कंट्रोलर (नॉर्थ) सिद्धार्थ माथुर ने इसे सबूत के तौर पर मंजूर भी कर लिया।

यह भी पढ़े: नशे में धुत अपने ही बॉडीगार्ड ने आलिया के साथ रात में कर दिया ये बड़ा कांड…

आपको बता दें कि छह मई को दिल्ली के मॉडल टाउन निवासी (ससुर) ने सिविल कोर्ट में अपील दायर की थी कि उनके बेटे, बहू और बहू के मां-बाप और उसके दोस्तों को उनकी संपत्ति में अतिक्रमण करने से रोका जाए। इस पर कोर्ट ने उनसे कहा कि पांचों को नोटिस भेजें, मगर अभियोगी ने जवाब दिया कि इसमें समय लगेगा और इस बात की बहुत संभावना है कि नोटिस देने से पहले वे उनके घर में घुस जाएं। इस पर कोर्ट ने ही उन्हें दूसरा तरीका बताया और कहा कि आप व्हाट्सएप के जरिए भी इन लोगों को नोटिस भेज सकते हैं। अभियोगी ने बिल्‍कुल ऐसा ही किया।

 

Back to top button