रोजाना किये गए इन कामों से जल्द मिलती है पापों से मुक्ति…

इंसान कई बार अनजाने में ऐसे काम कर देता है जिससे वह पाप का भागी बन जाता है। यदि कोई व्यक्ति अनजाने में कोई पाप कर्म करता है, तो उसका फल भी उसे भोगना पड़ता है। लेकिन अनजाने में किये गए पापों से व्यक्ति मुक्त हो सकता है, इसके लिए शास्त्रों में कुछ उपाय दिए गए है, जो अनजाने में किये गए पापों से व्यक्ति को मुक्त करते है।

पापों से मुक्त होने के लिए व्यक्ति को 5 प्रकार के कार्य करना चाहिए:
तो इसलिए हिन्दू धर्म में केले को माना जाता है शुभ, जानें इसके पीछे का ये बड़ा राज
प्रतिदिन गाय को हमारे द्वारा बनायी गई पहली रोटी खिलाना चाहिए।
हर रोज किसी वृक्ष की जड़ के समीप 10 ग्राम आंटा चींटियों को खिलाना चाहिए।
पक्षियों को प्रतिदिन अनाज के दाने डालना चाहिए।
प्रतिदिन किसी तालाब या जलाशय में मछलियों को आंटे की गोली बनाकर खिलाना चाहिए।
भोजन पकाने के बाद अग्नि देव को रोटी का चूरा, घी, शक्कर के मिश्रण का भोग लगाना चाहिए।





