पापा की परियों ने स्कूटी लेकर पेट्रोल पंप पर मारी ऐसी खतरनाक एंट्री

लड़कियों के इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस देखने के बाद लोग हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो से लोगों को यह सीख मिल रही है कि एक छोटी से गलती से भी बड़ा हादसा हो सकता है।
Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हंस-हंसकर कोई भी लोटपोट हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूटी सवार लड़की पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए पहुंची हैं, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसके बाद उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे और यकीन नहीं कर पाएंगे आखिर यह क्या हुआ?
लड़कियों के इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस देखने के बाद लोग हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो से लोगों को यह सीख मिल रही है कि एक छोटी से गलती से भी बड़ा हादसा हो सकता है। सोशल मीडिया के जमाने कब क्या वायरल हो जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
वायरल वीडियो एक पेट्रोल पंप का है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक स्कूटी में पहले कर्मचारी तेल डाल रही है। इसके बाद वह पाइप को टांग देती है और एक दादा स्कूटी की टंकी का ढक्कन बंद कर रहे हैं। इसी दौरान एक स्कूटी अचानक वहां पहुंच जाती है और उस पर तीन लड़कियां सवार हैं।
वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही ये लड़कियां स्कूटी लेकर पंप में घुसती हैं, वो सीधे पेट्रोल मशीन से जाकर टकरा जाती हैं। पंप पर खड़ी महिला कर्मचारी घबरा जाती है और चीखते हुए दूर भाग जाती है। आसपास के लोग भी हैरान हो जाते हैं। लड़कियां स्कूटी को संभालने की कोशिश करती हैं, लेकिन अगले पल हादसा हो जाता है। स्कूटी एक तरफ लुढ़कती है, लड़कियां दूसरी तरफ। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ParodyChitraahh नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि एक हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वो लड़कियां हैं कुछ भी कर सकती हैं। एक अन्य ने लिखा है- सही कहा श्रद्धा जी ने वह स्त्री है कुछ भी कर सकती है।





