पापा का मर्डर देख रोया बेटा, मां का BF ने कहा- इसे भी मार दें? मिला -शॉकिंग जवाब।

नई दिल्ली- 27 जुलाई : यूपी के गोरखपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। घटना के करीब 12 घंटे बाद कैंट इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेयी ने इस वारदात में बड़ा खुलासा किया था। दरअसल, बीते 22 अप्रैल को कैंट इलाके में कुछ बाइक सवार बदमाश एक शव को फेंककर भाग जाते है। जिसके बाद पुलिस इन बदमाशों को करीब 5 किमी तक पीछा करके गिरफ्तार भी कर लेती है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि विवेक की हत्या उसकी पत्नी सुषमा ने अपने प्रेमी कामेश्वर उर्फ डब्ल्यू के साथ मिलकर की थी। डब्ल्यू विवेक के 6 साल के बेटे को भी मारना चाहता था, लेकिन सुषमा ने कहा कि ये तुम्हारा ही खून है, छोड़ दो इसे। ये शॉकिंग जवाब सुनकर वो हैरान था, क्योंकि इसके पहले सुषमा ने कभी इस तरह की चर्चा नहीं की थी। फिलहाल, पुलिस ने सुषमा, उसके प्रेमी कामेश्वर सहित सभी आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। थाने में जब पुलिस सुषमा के साथ सख्ती से पेश आई तो उसने इस बारे सारी बात बताई।
सुषमा ने कहा कि ‘मैं कामेश्वर से प्यार करती थी। उसके साथ भागी भी थी, लेकिन घरवालों ने जबरदस्ती विवेक से शादी करवा दी। लेकिन, मैंने शादी के बाद भी कामेश्वर के साथ प्रेम-संबंध जारी रखा। सुषमा ने बताया कि जब वह जेल में बंद था तब भी मैं उससे मिलने वहीं पर जाया करती थी। सब सही चल रहा था लेकिन, एक दिन विवेक को सबकुछ मालूम हो गया। इसके बाद वो मुझपर बंदिशें लगाने लगा जो मुझे पसंद नहीं था। ह्त्या से एक महीने पहले मैं विवेक से एक होटल में मिली और विवेक को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बना लिया।
प्लान के मुताबिक, 22 अप्रैल को रात 12 बजे अपने चार साथियों के साथ आया। मैंने अपने घर का दरवाजा खोल रखा था जिसके जरिये वह मेरे बैडरूम में पहुँच चुका था। उस वक्त विवेक अपने बेटे के साथ गहरी नींद में सो रहा था। डब्लू के साथियों ने विवेक के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और ईंट से उसका सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद जब बेटा जब खून देखकर रोने लगा तो डब्लू ने कहा कि इसे भी मार देते हैं, बाद में टेंशन करेगा। जिसके बाद सुषमा ने रोकते हुए कहा कि ये तेरा ही तो है छोड़ दो इसे।





