पान विक्रेता के पुत्र का अपहरण, मांगी पांच लाख की फिरौती, पुलिस की सक्रियता से युवक बरामद

अमेठी । गौरीगंज कस्बा कटरा लालगंज के वार्ड नम्बर 01 पान विक्रेता का 18 वर्षीय पुत्र सोमवार देर शाम घर से सब्जी लेने निकला था, तभी अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने पिता को फोन कर पांच लाख रुपए फिरौती की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पान विक्रेता ने इसकी सुचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। हरकत में आई अमेठी पुलिस ने शहर और जिले की सीमाओं को सीलकर बरामदगी के लिए कई टीमों के अलावा सर्विलांस सेल को भी लगा दिया। पुलिस की सक्रियता के चलते अपहरणकर्ता शुभम को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।
मामला अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज का है। सोमवार शाम एसपी ऑफिस और थाने से महज आधा किलोमीटर दूर स्थित कांग्रेस कार्यालय के पीछे रहने वाले पान विक्रेता का 18 वार्षिय पुत्र शुभम शुक्ला देर शाम साइकिल से सब्जी लेने बाजार गया था। कुछ देर बाद पिता ने शुभम को फोन किया तो अपहरणकर्ताओं ने पांच लाख के फिरौती की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच अपहरणकर्ताओं ने पिता के साथ ही उनके एक पड़ोसी के मोबाइल पर पांच लाख रुपए फिरौती देने का मैसेज किया और पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
अपहरणकर्ताओं का मैसेज आते ही पान विक्रेता ने तुरंत इसकी सूचना गौरीगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। अमेठी एसपी दिनेश सिंह ने खुद कमान संभाला और पूरे जिले की सीमाओं को सील करने के अलावा कई टीमो को लगा दिया। जल्द ही एसपी की मेहनत रंग लाई और बदमाश शुभम को घर से मात्र कुछ दूरी पर हाइवे किनारे बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में शुभम को देख पुलिस ने राहत की सांस ली और खुद एसपी दिनेश सिंह शुभम को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शुभम की हालत बेहतर बताया।
घटना को लेकर एसपी ने कहा की हमारी टीम की सक्रियता से बच्चा सकुशल बरामद हो गया। अपहरण की सूचना हमे 08 बजकर पांच मिनट पर प्राप्त हुई और हमने तत्काल कई टीमो के अलावा सभी सेलों को सक्रिय कर शहर की नाकाबंदी करने के साथ ही रेलवे स्टेशन बस अड्डे के अलावा शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्ते को बंद कर सघन तलाशी ाभ्यां शुरू किया गया, जिसके बाद अपहरणकर्ता अपने नापाक मनसूबे में नाकाम हो गए और बच्चा सकुशल बरामद हो गया। अभी बच्चे का इलाज चल रहा है और बच्चे से पूछताछ के बाद सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





