पानीपत में दूध के ट्रक ने कैंटर को टक्कर मारते हुए 5 लोगों को कुचला, मौके पर ही सभी की मौत हो गयी

समालखा (पानीपत)। पानीपत के पसीना गांव के नजदीक नेशनल हाइवे नंबर-1 पर एक दूध के ट्रक ने कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी और वहां खड़े 5 लोगों को कुचल दिया। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा मंगलवार अल सुबह लगभग 4 बजे का है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पानीपत में दूध के ट्रक ने कैंटर को टक्कर मारते हुए 5 लोगों को कुचला, मौके पर ही सभी की मौत हो गयी
कैंटर का टायर फटने पर पास खड़े देख रहे थे लोग…
– मौके पर मौजूद ढाबा संचालक परविंदर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अनार से भरा हुआ हिमाचल का एक कैंटर दिल्ली से पानीपत की तरफ जा रहा था। पसीना गांव के पास उसके ढाबे के सामने कैंटर का टायर फट गया।

ये भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, शहरों में लोगों को क्वालिटी लाइफ देना जरूरी

– ये देख ढाबे पर काम कर रहे कुंदन नरवाल, कुलदीप डाडोला व एक बाइक चालक कैंटर को देखने लगे। कैंटर का चालक व क्लिनर भी उसके पास खड़े थे।
– इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रहे एक दूध के ट्रक ने कैंटर को टक्कर मारते हुए पांचों को कुचल दिया। इस हादसे में चालक, क्लिनर व बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुंदन व कुलदीप ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
– कुंदन ढाबे पर काम करता था व कुलदीप उसका जीजा था। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button