भाजपा पाटीदार नेता रेशमा पटेल की अश्लील तस्वीरें वायरल

अहमदाबाद। चुनाव से ऐन पहले भाजपा में शामिल होने वाली महिला पाटीदार नेता रेशमा पटेल ने सोशल मीडिया में उनके फर्जी अश्लील तस्वीरें पोस्ट करके बदनाम करने को लेकर हाई कोर्ट में गुहार लगाई है। अदालत ने राज्य सरकार व पुलिस को इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

भाजपा पाटीदार नेता रेशमा पटेल की अश्लील तस्वीरें वायरलपाटीदार आरक्षण आंदोलन से जुड़ी नेता रेशमा पटेल पिछले माह भाजपा में शामिल हो गई थीं। इसके बाद से उनके खिलाफ सोशल मीडिया में अश्लील मैसेज व फोटो भेजकर उन्हें बदनाम किया जा रहा था। सनी पटेल नामक याचिकाकर्ता ने बताया कि साइबर क्राइम ब्रांच को इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई जांच नहीं हुई।

भाजपा पाटीदार नेता रेशमा पटेल की अश्लील तस्वीरें वायरलसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अधिवक्ता सलीम सैयद ने बताया कि न्यायाधीश जेबी पारडीवाला ने राज्य सरकार और साइबर क्राइम ब्रांच को मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Back to top button