पाक: चार साल पुराने मामले में 116 पुलिसकर्मियों को सजा

पाकिस्तान की एक अदालत ने हाल ही में अंधाधुन फायरिंग के एक चार साल पुराने मामले में एक बहुत बड़ा फैसला सुनाया है. इस फैसले के बाद पाकिस्तान की विश्व स्तर पर छवि थोड़ी बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है. 
दरअसल पाकिस्तान की एक उच्च अदालत ने हाल ही में 2014 में हुए के चार साल पुराने गोलीकांड के मामले में 116 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इन पुलिस कर्मियों ने आज से चार साल पहले लाहौर में सैकड़ों लोगों पर अंधाधुन फायरिंग कर दी थी. यह घटना साल 2014 में पाकिस्तान के लाहौर के मॉडल टाउन इलाके में घटित हुई थी, जब यहाँ पर अतिक्रमण के खिलाग एक अभियान चलाया जा रहा था. इस अभियान के तहत एक पाकिस्तानी मौलवी ताहिर उल कादरी के घर के बाहर पाकिस्तान आवामी तहरीक (पीएटी) के कई कार्यकर्त्ता जमा हो गए थे और विरोध कर रहे थे.
इन कार्यकर्ताओं को बिखेरने के लिए पुलिस ने इनपर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 100 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए थे घायल हो गए थे. इस खबर का दावा हाल ही में पाकिस्तान की एक समाचार एजेंसी ने किया है जिसके मुताबिक इन पुलिस उपाधीक्षकों, निरीक्षकों और जांच अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है.





