पाकिस्तान लगा बड़ा झटका, हो गयी है इतनी बुरी हालत…

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को सभी प्रमुख क्षेत्रों में बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदर्शन करने में विफल रही, जिसके परिणामस्वरूप उसकी आर्थिक विकास दर केवल 3.3 प्रतिशत रही, जबकि 2018-19 के लिए उसका विकास लक्ष्य 6.2 प्रतिशत था. यानि भारत का यह पड़ोसी देश आर्थिक तरक्की के तय लक्ष्य से काफी पिछड़ गया. 
पाकिस्तान की तरफ से की गई आधिकारिक घोषणा में बताया गया कि कृषि, औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र में उसकी ग्रोथ केवल क्रमश: 0.85pc, 1.4pc और 4.7pc रही. जोकि पाकिस्तान की इमरान खान नीत सरकार के पहले वर्ष में समग्र अर्थव्यवस्था के निराशाजनक प्रदर्शन को दर्शाता है.
तो इसलिए किम जोंग उन ने सेना को कहा, शुरू करों लंबी दूरी के हमले का अभ्यास
सरकार ने कृषि में 3.8 pc, उद्योग में 7.6 pc और सेवाओं में 6.5 pc का अनुमान लगाया था और इस प्रकार GDP विकास का लक्ष्य 6.2pc तय किया गया. हालांकि वह अपने सभी लक्ष्यों से बुरी तरह पिछड़ गई.
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की समीक्षा करने के लिए सचिव (योजना, विकास और सुधार) ज़फर हसन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लेखा समिति की 101वीं बैठक में इन आंकड़ों को तैयार किया गया.





