पाकिस्तान पर आई आफत, POK को भारत में मिलाने आया UN

संयुक्त राष्ट्र| पाकिस्तान के खिलाफ पीओके में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन का संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने समर्थन किया है| इन महिलाओं ने प्रदर्शन कर संयुक्त राष्ट्र से पीओके की स्थिति पर संज्ञान लेने की मांग की थी| महिलाओं ने मून को अपनी चूड़ियों की पेशकश की थी|

पाकिस्तान पर आई आफत, POK को भारत में मिलाने आया UN

बान के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने कहा है कि पीओके के लोग अपने विचारों को शांतिपूर्ण तरीके से अभिव्यक्त कर सकते हैं| हम हर किसी के शांतिपूर्ण तरीके से अपने विचारों का प्रदर्शन करने के अधिकार का पूरा समर्थन करते हैं| 

प्रवक्ता के अनुसार, बान कश्मीर में संघर्ष पर करीब से नजर बनाए हुए हैं| वो सभी पक्षों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं| उन्हें उम्मीद है कि सभी समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाएगा।

हाल ही में मुजफ्फराबाद की महिलाओं ने बान को अपनी चूड़ियों की पेशकश की थी| इसे कश्मीर में हिंसा पर कार्रवाई नहीं करने के विरोध का प्रतीक माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने इस पर संज्ञान लेते हुए ये बात कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button