पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार HOLI पर पब्लिक हॉली-डे घोषित

phpThumb_generated_thumbnail (5)एजेन्सी/इस्लामाबाद।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 24 मार्च को होली के मौके परसार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। प्रांतीय सरकार के मुताबिक, यह अवकाश सिर्फ हिंदू समुदाय के लोगों को ही दिया गया है। यह पहला मौका है, जब पाकिस्तान के किसी स्थान पर होली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 
 
दरअसल नेशनल एसेंबली (एनए) में होली, दिवाली और ईस्टर पर अल्पसंख्यकों के लिए अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसे स्वीकार किया गया। 
 
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज एमएनए के नेता रमेश कुमार वांकवाणी ने इन तीनों अवसरों पर राष्ट्रीय अवकाश के लिए स्वतंत्र रूप से प्रस्ताव पेश किया था। इससे पहले पाकिस्तान के संसदीय पैनल ने हिंदू मैरिज एक्ट को मंजूरी दी थी। इससे दशकों के इंतजार के बाद पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को भी अलग विवाह कानून मिला है।
Back to top button