पाकिस्तान अब अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करता नजर आएगा: सीएम योगी!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसने इतना बड़ा दुस्साहस किया है कि अब वह अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करता नजर आएगा, क्योंकि उसका आतंकी चेहरा अब दुनिया के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि पहलगाम घटना ने हर भारतीय की अंतरात्मा को झकझोर दिया है और निर्णायक जवाबी कारर्वाई के संकल्प को मजबूत किया है।

सीएम योगी ने कहा ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्दढ़ नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों ने इस तरह के उकसावे का कड़ा और उचित जवाब दिया है। परिणामस्वरूप पाकिस्तान अब खुद को वैश्विक रूप से अलग-थलग और गंभीर रूप से कमजोर पाता है।” पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को लगातार संरक्षण दिए जाने की निंदा करते हुए योगी ने कहा कि भारतीय आतंकवाद विरोधी अभियानों में मारे गए आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में वरिष्ठ पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों और राजनेताओं की भागीदारी चौंकाने वाली है। यह न केवल पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को संरक्षण दिए जाने को साबित करता है, बल्कि उसकी गहरी मिलीभगत को भी दर्शाता है। पाकिस्तान अब अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है।”

एकता के साथ आगे बढ़ना चाहिएः योगी
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से एकजुट रहने और भारतीय सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार के खिलाफ चेतावनी दी और लोगों से सतकर् रहने तथा राष्ट्र विरोधी तत्वों को बेनकाब करने का आग्रह किया। योगी ने कहा ‘‘ हर भारतीय को हमारी सेना का समर्थन करना चाहिए और राष्ट्र विरोधी तत्वों को बेनकाब करना चाहिए। हमें अपने केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में एकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”

Back to top button