प्रेमिका पर सेक्स के लिए खर्च किए पैसे, अब मांग रहा वापस

download (10)एक व्‍यक्‍ित ने अपनी पूर्व प्रेमिका से 600 डॉलर (करीब 4200 रुपए) वापस लेने के लिए मुकदमा कर दिया है। युवक का कहना है कि यह राशि‍ उसने प्रेमिका को लुभाने के लिए क्रीमिया में रोमांटिक ब्रेक सहित अन्‍य कामों पर खर्च की थी।

निना जुर्सकाया ने कहा कि शुरुआत में डेटिंग और गिफ्ट्स के साथ उसके संबंध अच्‍छे चल रहे थे। मगर, उसने तब यह रिश्‍ता तोड़ दिया जब वे क्रीम‍िया में छुट्टी मानने गए थे। कारण, युवक उसके सवालों का जवाब नहीं दे पाया, जिसकी उसने आशा की थी।

निना ने कहा कि यह एक रोमांटिक ट्रिप था, जिसमें वह मुझे प्रपोज करने वाला था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह मुझे अच्‍छा नहीं लगा और मैं चली आई। मगर, जब निना वापस लौटकर क्रासनोयार्क्‍स शहर में अपने घर पहुंची, तो उसे एक और चौंकाने वाला सरप्राइज मिला।

युवक ने कोर्ट के जरि‍ये न‍िना के पास 595 डॉलर लौटाने के लिए कोर्ट का समन भिजवाया था। उसने बताया कि हम अक्‍टूबर 2015 से कोर्ट केस लड़ रहे हैं। उसने मेरे खिलाफ दो मुकदमे दायर किए हैं, जिसमें से एक मुझे भेजे गए मनी ट्रांसफर के लिए था और दूसरा हॉलीडे के लिए था। उसके पास इसकी रसीद थी।

नीना ने बताया कि कोर्ट ने उसने दोनों केस खारिज कर दिए और अब वह दूसरी कोर्ट में अपील कर रहा है। युवक ने तर्क किया है कि वे रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं थे, इसलिए महिला को अपना शेयर देना चाहिए।

Back to top button