पहले दिन Ajay Devgn की रेड 2 छीन लेगी सिंहासन, इतने करोड़ से होगी बमफाड़ ओपनिंग?

छह साल बाद अजय देवगन(Ajay Devgn) एक बार फिर से इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक बनकर स्क्रीन पर लौट रहे हैं। ‘रेड’ सुपरस्टार के करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर साल 2018 में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। अब इसी किरदार को अजय फिर से निभाने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं।
ट्रेलर को देखने के बाद लंबे समय से उनकी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘रेड-2’ (Raid 2) के इंतजार में बैठी ऑडियंस कल यानी कि 1 मई को अपने करीबी सिनेमाघरों में देख सकेगी। रेड 2 देखने के लिए दर्शकों में कितनी उत्सुकता है, इसका अंदाजा आप फिल्म की एडवांस बुकिंग से लगा सकते हैं।
हालांकि, अब सवाल ये उठता है कि क्या एडवांस बुकिंग की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए गुरुवार को अजय देवगन की रेड 2 एक अच्छी ओपनिंग लेकर ‘जाट’ और ‘केसरी-2’ का कलेक्शन तोड़ पाएगी या नहीं। अजय देवगन की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितना कमाया और पहले दिन फिल्म कितने करोड़ से खाता बॉक्स ऑफिस पर खोल सकती है, चलिए जानते हैं हर डिटेल:
एडवांस बुकिंग में इतने करोड़ कमा चुकी है अजय देवगन की रेड 2
अजय देवगन-रितेश देशमुख और वाणी कपूर की ये फिल्म पहले दिन कितना कमाएगी, उसका अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई से ही लगा सकते हैं। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड 2 की अब तक 1 लाख 26 हजार 324 से अधिक टिकट ऑनलाइन बुकिंग में सोल्ड आउट हो चुकी हैं। नेशनल चेंस में इस फिल्म को अभी तक टोटल 10 हजार 437 शोज मिले हैं।
फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बुधवार की शाम तक 3.44 करोड़ का कलेक्शन अभी तक कर लिया है। रेड 2 की टोटल ब्लॉक सीट तकरीबन 6.2 करोड़ तक है। यानी कि अनुमानित ये फिल्म रात तक 6 करोड़ से ज्यादा का ऑनलाइन कलेक्शन कर सकती है।
भाषा | फॉर्मेट | कलेक्शन | टिकट सोल्ड | शोज | ब्लॉक सीट्स | ओपनिंग डे कलेक्शन उम्मीद |
हिंदी | 2D | 3.44 करोड़ रुपए | 1,2,6324 | 10,437 | 6.2 करोड़ | 12 से 15 करोड़ रुपए |
पहले दिन रेड 2 तोड़ सकती है ‘जाट’ और ‘केसरी-2’ का रिकॉर्ड
ये तो हुई रेड 2 की ऑनलाइन टिकट की बात, इसके अलावा थिएटर की विंडो से जो टिकट बिक्री होंगी, उसकी कमाई भी इसमें जुड़ेगी। रेड 2 की अभी तक जिस शहर में सबसे ज्यादा टिकट बिक्री हुई है, उसमें आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, ओड़िशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, वेस्ट बंगाल, दिल्ली और मुंबई शामिल है। मुंबई महाराष्ट्र में फिल्म की टिकट बिक्री से 1 करोड़ तक का कलेक्शन हुआ है।
ये फिल्म रेड का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन अपना 75वां केस सुलझाएंगे और 4200 करोड़ के काले धन का भांडाफोड़ करेंगे। इस फिल्म के बज, अजय देवगन के स्टारडम और टिकट बिक्री से हुए कलेक्शन के मुताबिक, ये उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन मूवी 12 से 15 करोड़ की ओपनिंग लेगी। इतना ही नहीं, पहले ही दिन केसरी 2 और जाट का ओपनिंग डे का रिकॉर्ड भी रेड 2 तोड़ सकती है।