पहले इशारों से दिया जाता था ‘सेफ सेक्स’ का मैसेज, फिर ऐसे बदले कंडोम ऐड

नई दिल्ली। इंफॉरमेशन और ब्राडकास्ट मिनिस्ट्री ने सभी टीवी चैनलों के लिए एक ऐडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि अब से सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक टीवी चैनलों पर कंडोम ऐड नहीं दिखाए जाएं। मिनिस्ट्री का कहना है कि इस तरह के ऐड से बच्चों पर गलत असर पड़ता है। जानकारी के मुताबिक, मिनिस्ट्री ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को भी देर रात टेलिकास्ट करने के निर्देश ने दिए हैं।
बिना चेहरा और डायलॉग वाले होते थे कंडोम ऐड
– इंडिया में शुरूआती समय में सेफ सेक्स को बढ़ावा देने के लिए निरोध का ऐड आया। इस ऐड में ना तो किसी का चेहरा दिखाया गया और नहीं किसी तरह का कोई डायलॉग था। सिर्फ बैकग्राउंड में एक गाना ‘दांतों तले क्या इश्क कट रहा है, दिल बेईमान, बेईमान है’ चलता था।
– शेखर सुमन का कंडोम ऐड जिसमें मेडिकल स्टोर पर कंडोम खरीदने की झिझक को लेकर शेखर बाम ले लेते हैं लेकिन जब मेडिकल स्टोर पर दवाई बेचने वाले को लगता है कि उन्हें कंडोम चाहिए, पर बोल नहीं पा रहे तो वो उन्हें कंडोम के यूज के बारे में बताते हैं।
-इसी तरह दूरदर्शन पर कोहिनूर कंडोम का ऐड जिसकी टैग लाइन थी, इस रात की सुबह न हो। इस ऐड को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया।
कामसूत्र ब्रांड ने बदला कंडोम ऐड का ट्रेंड
– 1991 में कंडोम के ऐड दिखाने का तरीका कामसूत्र ब्रांड ने बदला। इस ऐड में एक्ट्रेस पूजा बेदी को कास्ट किया गया था। ये पूरा ऐड बाथरूम ही शूट हुआ था।
– सनी लियोनी से लेकर रणवीर सिंह तक के कंडोम ऐड पर काफी कन्ट्रोवर्सी हुई। सनी लियोनी का ‘मन क्यों बहका गाने’ पर शूट हुआ ऐड काफी चर्चाओं में रहा। वहीं रणवीर सिंह वाले ड्यूरेक्स कंडोम के ऐड ने भी काफी सुर्खियां बटोरी।
ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे खूबसूरत महारानी से जुड़े 4 विवाद, ऐसा है वंशजों का हाल
– बिपाशा बसु का उनके पति करण सिंह ग्रोवर के साथ आया कंडोम ऐड ने आते ही विवाद खड़ा कर दिया। इस ऐड की पंच लाइन थी इट्स टू हॉट टू हैंडल। मीडिया रिर्पोट के मुताबिक. बिग बॉस के घर में लगे इस विज्ञापन के पोस्टर को सलमान खान ने हटवा दिया था।