पहली बार पति के लिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत…

करवा चौथ का बेहद खास होता है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पत्नी करवा चौथ का उपवास रखती है। करवा चौथ के त्यौहार को बॉलीवुड हसीनाएं भी बड़े ही धूम धाम से मनाती हैं। आम लोगों की जिंदगी में पहला करवाचौथ जितना खास होता है, उतना ही बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के लिए भी ये त्योहार महत्वपूर्ण है। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल पहली बार अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।पहली बार पति के लिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत...अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने पिछले साल विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए। दोनों में गुपचुप तरीके से इटकी में शादी कर ली। बाद में अपने फैंस को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। हालांकि बाद में मुंबई और दिल्ली में इन्होंने अपनी शादी की ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस साल अनुष्का शर्मा पहली बार अपने पति विराट कोहली के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

सोनम कपूर
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इसी साल 8 मई को शादी की थी। दोनों की शादी में पूरा बॉलीवुड झूमता नजर आया था। अब ऐसे में बॉलीवुड की फैशन आइकॉन का भी ये पहला करवा चौथ होगा तो जाहिर है अपने पति के लिए सोनम कपूर भी करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। अब ऐसे में नेहा का व्रत रखना तो बनता ही है। हालांकि नेहा धूपिया मां भी बनने वाली है तो ये जरूर हो सकता है कि नेहा इस बार व्रत न रखें लेकिन पति की लंबी उम्र के लिए वह पूजा तो जरूर करेंगी।

युविका चौधरी
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की शादी इसी महीने हुई है। शादी के बाद युविका का ये पहला करवा चौथ है तो जाहिर है वो प्रिंस की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखने वाली हैं। युविका चौधरी अपनी शादी में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

श्रेया सरन
फेमस एक्ट्रेस श्रेया सरन ने भी इसी साल 12 मार्च को अपने रूसी ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई से शादी की है। तो इस साल श्रेया का भी ये पहला करवा चौथ है। वह अपने पति के लिए जरूर व्रत रखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button