पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोतिहारी के भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, सुरक्षा बल तैनात

मोतिहारी में भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आने जाने वाले सभी वाहनों का जांच किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह अलर्ट पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए किया जा रहा है।

दरअसल, पहलगाम अटैक के बाद बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। एक-एक गाड़ी की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। एसएसबी के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ बॉर्डर पर चौकसी बरत रहे हैं और भारत में आने वाले और नेपाल जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस आतंकवादी हमले के बाद सभी सीमावर्ती इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है। बता दें कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार के मधुबनी पहुंचने वाले हैं। जहां से वह आतंकियों को कड़ा संदेश दे सकते हैं। इसी क्रम में भारत-नेपाल सीमा रक्सौल पर बिहार पुलिस और एसएसबी के जवान पूरी सतर्कता के साथ हर आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच कर रहे हैं। भारत-नेपाल बार्डर पर तैनात सुरक्षा बल के जवान आने-जाने वाले वाहनों की एक-एक तलाशी ले रहे हैं।

इस दौरान लोगों से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा बल लगातार निगरानी कर रही है। पहलगाम हमले को लेकर बिहार समेत देश भर में लोग आक्रोशित और सरकार से आतंकियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Back to top button